सौभाग्य

डिलीवरी नीति (डिजिटल)

प्रभावी तिथि: 23 सितम्बर 2026

हमारे सभी उत्पाद डिजिटल हैं — छपाई-योग्य PDF फ़ाइलें, सॉफ़्टवेयर और लाइसेंस वाली डेटा-फ़ाइलें। कोई भौतिक वस्तु, कूरियर या डाक से नहीं भेजी जाती, और कोई shipping शुल्क नहीं है।

कैसे मिलता है

  • अभियान पर्ची PDF: ऑर्डर मिलते ही फ़ाइलें बनना शुरू हो जाती हैं। तैयार होने पर भुगतान का अनुरोध (QR / लिंक) भेजा जाता है, और भुगतान की पुष्टि होते ही फ़ाइलें ऑर्डर में दिए WhatsApp नंबर पर भेज दी जाती हैं — फ़ाइल के रूप में या डाउनलोड लिंक के रूप में। लिंक 30 दिन तक चलता है।
  • सॉफ़्टवेयर: इसी वेबसाइट के "सॉफ़्टवेयर" पेज (saubhagya.net/software) से डाउनलोड होता है।
  • सॉफ़्टवेयर लाइसेंस: आपके क्षेत्र की कोड से बंद डेटा-फ़ाइल और उसका कोड WhatsApp पर भेजे जाते हैं।

समय

अभियान पर्चियाँ: सामान्यतः 15 मिनट + हर 10,000 पर्चियों पर 10 मिनट। बड़े ऑर्डर / पूरी पंचायत समिति: 2–4 घंटे। बैनर वाले ऑर्डर में बैनर के नाप की जाँच के कारण थोड़ा अधिक समय लग सकता है।

सॉफ़्टवेयर लाइसेंस: भुगतान के बाद सामान्यतः उसी दिन; पूरे ज़िले का लाइसेंस होने पर 24 घंटे तक। कार्य-समय के बाहर हुए भुगतान की फ़ाइलें अगले कार्य-समय में भेजी जाती हैं।

क्या मिलता है

आपके चुने डिज़ाइन में अभियान पर्ची PDF और चुनी हुई सूचियाँ (हिंदी वर्णमाला, English Alphabetical, परिवार वार), साथ में भुगतान का बिल। लाइसेंस में डेटा-फ़ाइल, उसका कोड और बिल।

छपाई

PDF आप अपने प्रिंटर या स्थानीय प्रेस से A4 काग़ज़ पर, “Actual size / 100%” पर छपवाते हैं। हम छपाई नहीं करते।

फ़ाइल न मिले तो

कार्य-समय में 2 घंटे तक फ़ाइल न आए तो WhatsApp +91 99833 33119 पर ऑर्डर आईडी भेजिए। डाउनलोड लिंक की अवधि लिंक के साथ बताई जाती है — समय पर फ़ाइल उतार लीजिए; अवधि बीत जाए तो ज़रूरत पर दोबारा भेज देंगे।