गोपनीयता नीति
प्रभावी तिथि: 23 सितम्बर 2026
हम क्या जानकारी लेते हैं
ऑर्डर के लिए: नाम (हिंदी), मोबाइल नंबर, ज़िला / क्षेत्र / वार्ड / भाग, पद, डिज़ाइन, प्रतीक चिन्ह, क्रम संख्या, नारा, दिनांक, बैनर की तस्वीर, और फ़ोटो-पर्ची के लिए आपकी अपलोड की हुई सूची PDF।
सॉफ़्टवेयर लाइसेंस के लिए: लाइसेंस का क्षेत्र और पद, आपको दिया गया कोड, और (अगर आप दें) GST नंबर।
सुरक्षा और दुरुपयोग रोकने के लिए हम वेबसाइट पर आने वालों का IP पता और ब्राउज़र की जानकारी दर्ज करते हैं (IP जानने के लिए एक बाहरी सेवा ipify.org का उपयोग होता है), और फ़ॉर्म में भरा मोबाइल नंबर भी — ऑर्डर पूरा न हो तब भी — ताकि हमारी टीम आपकी मदद कर सके।
सूची का डेटा
पर्चियों पर छपने वाला विवरण सार्वजनिक रूप से प्रकाशित सूची से लिया जाता है। हम उसमें कोई बदलाव या जोड़ नहीं करते, और उसे सिर्फ़ छपाई-योग्य पर्ची, सूची और लाइसेंस वाली डेटा-फ़ाइल बनाने के लिए प्रोसेस करते हैं — विज्ञापन, प्रोफ़ाइलिंग या अलग से बेचने के लिए नहीं। लाइसेंस वाली डेटा-फ़ाइलें ग्राहक के कोड से बंद (encrypted) रहती हैं।
जानकारी का उपयोग
आपकी जानकारी सिर्फ़ आपका ऑर्डर या लाइसेंस बनाने, उसके बारे में आपसे WhatsApp / फ़ोन पर बात करने, भुगतान पूरा करने, फ़ाइल और बिल भेजने और सेवा के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस्तेमाल होती है। हम आपकी जानकारी बेचते नहीं और असंबंधित प्रचार के लिए इस्तेमाल नहीं करते।
WhatsApp सूचनाएँ — आपकी सहमति
ऑर्डर दर्ज करके आप सहमति देते हैं कि ऑर्डर में दिए नंबर पर ऑर्डर-पुष्टि, भुगतान, फ़ाइल और बिल की सूचनाएँ WhatsApp पर (अपने-आप भी) भेजी जाएँ। प्रचार-संदेश नहीं भेजे जाते।
भुगतान
ऑनलाइन भुगतान हमारे payment gateway partner के पेज पर होता है; कार्ड / UPI विवरण हमारे सर्वर पर कभी नहीं आते। हम केवल भुगतान-पहचान (transaction ID / UTR), राशि और स्थिति रखते हैं।
जानकारी कहाँ रहती है, किसके साथ साझा होती है
वेबसाइट के ऑर्डर हमारे होस्टिंग / डेटाबेस सेवा-प्रदाता के सर्वर पर रहते हैं; फ़ाइलें बनाने का काम हमारे अपने कंप्यूटर पर होता है। तैयार फ़ाइलें डाउनलोड-लिंक के लिए सीमित समय तक क्लाउड फ़ाइल-स्टोरेज पर रहती हैं।
जानकारी सिर्फ़ सेवा चलाने के लिए ज़रूरी साझेदारों के साथ साझा होती है: होस्टिंग / डेटाबेस, फ़ाइल-स्टोरेज, WhatsApp संदेश-सेवा और payment gateway partner — और क़ानूनी माँग होने पर सक्षम प्राधिकारी के साथ। किसी छपाई या कूरियर कंपनी के साथ जानकारी साझा नहीं होती, क्योंकि हमारी डिलीवरी पूरी तरह डिजिटल है।
Cookies
साइट सिर्फ़ ज़रूरी ब्राउज़र-स्टोरेज इस्तेमाल करती है — भाषा का चयन और रेफ़रल कोड याद रखने के लिए। विज्ञापन या tracking cookies नहीं।
जानकारी कब तक रहती है / हटवाना
तैयार PDF हम 30 दिन तक रखते हैं; डाउनलोड-लिंक सीमित समय के लिए होते हैं और 30 दिन बाद फ़ाइल स्टोरेज से अपने आप हट जाती है। बैनर और अपलोड की गई फ़ोटो सूची 90 दिन के भीतर हटा दी जाती हैं। ऑर्डर और बिल का रिकॉर्ड हिसाब-किताब और क़ानूनी ज़रूरत तक रखा जाता है।
अपनी जानकारी देखने, सुधारने या हटवाने के लिए orders@saubhagya.net या WhatsApp +91 99833 33119 पर लिखिए — 7 कार्यदिवस में जवाब मिलेगा। जो रिकॉर्ड क़ानूनन रखना ज़रूरी है, वह उस अवधि तक रहेगा।
सुरक्षा
लाइसेंस वाली डेटा-फ़ाइलें ग्राहक के कोड से बंद रहती हैं, डाउनलोड-लिंक समय-सीमित होते हैं और हमारे सिस्टम पासवर्ड से सुरक्षित हैं। हमारी सेवाएँ 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए हैं। इस नीति में बदलाव इसी पेज पर लगते ही लागू होगा।