सौभाग्य

रिफंड एवं रद्दीकरण नीति

प्रभावी तिथि: 23 सितम्बर 2026

1. फ़ाइलें तैयार होने से पहले

जब तक आपकी फ़ाइलें तैयार नहीं हुई हैं, ऑर्डर पेज से या WhatsApp पर बताकर ऑर्डर बिना किसी शुल्क के रद्द किया जा सकता है। भुगतान का QR फ़ाइलें तैयार होने के बाद ही भेजा जाता है — इसलिए QR बन जाने के बाद ऑर्डर रद्द नहीं होता। QR बनने के बाद भुगतान न करें तो QR तय समय में अपने-आप समाप्त हो जाता है और कोई राशि देय नहीं होती।

2. भुगतान के बाद, फ़ाइल बनने से पहले

ऑर्डर रद्द किया जा सकता है। पूरी राशि, payment gateway का शुल्क (यदि कोई) काटकर, 5–7 कार्यदिवस में मूल भुगतान-माध्यम में लौटा दी जाती है।

3. फ़ाइल बनने / मिलने के बाद

यह डिजिटल उत्पाद है — PDF WhatsApp या डाउनलोड लिंक पर पहुँचने के बाद रद्दीकरण या रिफंड संभव नहीं है।

4. सॉफ़्टवेयर लाइसेंस

लाइसेंस वाली डेटा-फ़ाइल और उसका कोड भेजे जाने के बाद रिफंड संभव नहीं है; लाइसेंस अवधि तक सहायता मिलती रहेगी। डेटा-फ़ाइल भेजे जाने से पहले रद्द करने पर बिंदु 2 लागू होगा।

5. हमारी ग़लती

अगर फ़ाइल में हमारी ओर से त्रुटि है (ग़लत वार्ड, टूटी फ़ाइल, छूटे नाम, या आपके दिए नाम / चिन्ह से अलग छपाई), तो 48 घंटे में WhatsApp पर बताइए — हम बिना शुल्क दोबारा बना देंगे; दोबारा बनाना संभव न हो तो पूरा रिफंड।

6. आपकी दी हुई जानकारी

नाम, चिन्ह, क्रम संख्या, बैनर और दिनांक आप ऑर्डर देते समय देखकर देते हैं — इनमें बदलाव के लिए नया ऑर्डर लगेगा। बैनर के नाप की चेतावनी के बाद भी लगवाए गए बैनर वाली PDF पर रिफंड नहीं।

7. दोहरा / असफल भुगतान

एक ही ऑर्डर का दो बार भुगतान, या कटकर असफल हुआ भुगतान 5–7 कार्यदिवस में पूरा लौटाया जाता है; न लौटे तो ऑर्डर आईडी के साथ बताइए।

8. हमारी ओर से रद्द

सामग्री नियमों के विरुद्ध हो या सेवा देना संभव न हो, तो हम ऑर्डर रद्द कर सकते हैं — ली गई पूरी राशि 5–7 कार्यदिवस में लौटा दी जाएगी।

9. रिफंड कैसे माँगें

WhatsApp +91 99833 33119 या orders@saubhagya.net पर ऑर्डर आईडी और कारण लिखिए। स्वीकृत रिफंड 3 कार्यदिवस में शुरू होता है और बैंक / gateway के अनुसार 5–7 कार्यदिवस में खाते में आता है।

10. नमूना

अनुरोध पर दिया गया पर्ची का नमूना और वेबसाइट का नमूना सॉफ़्टवेयर निःशुल्क हैं, इसलिए उन पर रिफंड का प्रश्न नहीं उठता।